महिला जागरूकता (गोष्ठी में माहिलाओं को स्वस्थ रहने के दिए टिप्स ) :-
राजीव गाँधी कालेज ऑफ़ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एंड टेक्नोलॉजी सतना (9060) में छात्राओं के लिए महिला विषयक समस्याओं पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें वुमन इन्पावर्नमेंट,महिला स्वास्थ्य ,शिक्षा ,दैनिक जीवनचर्या,आयरन रिच फ़ूड लेने का महत्व ,महिला दहेज़ प्रथा ,महिला सुरक्षा के विविध आयाम ,सफाई का महत्व और स्वयं की बेहतर देखभाल के साथ बताया गया | जब आप स्वस्थ्य होंगी तो पूरा परिवार खुसहाल होगा इत्यादि पर विचार गोष्ठी के दौरान जानकारी प्रदान की गई | जन जागृति संस्थान की मोनिका सिंह बघेल ने अपनी टीम के साथ छात्राओं से संवाद किया और उन्हें उनकी समस्याओं का सटीक जवाब दिया | कार्यक्रम में आरती सिंह ,अंजली मंडल ,स्वाती शुक्ला के साथ अन्य महिला स्टाफ उपस्थित रहे |





















